लोकपाल बिल में आरक्षण की मांग, पासवान ने दिया धरना

Ramvilas Paswan
नई दिल्ली। लोकपाल बिल पर जहां अन्ना हजारे औऱ सरकार के बीच खाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं वहीं एक और आवाज ने सरकार की नाक में दम कर दिया है। पार्टियों ने अब लोकपाल में आरक्षण की मांग रखी है। लोकपाल के पैनल में अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए आरक्षण की मांग को लेकर बुधवार को सांसदो का एक समूह लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के नेतृत्व में संसद भवन के बाहर धरने पर बैठा रहा।

रामविलास पासवान ने कहा कि लोकपाल में आरक्षण का प्रवाधान होना चाहिए। लोकपाल बिल के पैनल में समाज के पिछड़े और दलित वर्ग को भी शामिल किया जाए। उन्होंने इससे सबंधित एक ज्ञापन पीएम को भी सौंपा है।

हालांकि लोकपाल बिल में आरक्षण के मुद्दे पर सरकार और अन्ना ग्रुप दोनों ही मौन है। हालांकि अन्ना टीम ने कहा है कि अगर आरक्षण दिया जाता है तो इसमें उन्हें कोई एतराज नहीं है लेकिन यह फैसला सरकार के हाथ में है। वो करे तो ठीक ना करे तो भी ठीक है।

गौरतलब है कि बुधवार को बुलायी गयी सरकार की ओर सर्वदलीय बैठक बेनतीजा रही । जिससे जो आसार दिख रहे हैं उससे तो यही लगता है, इस सत्र में किसी भी सूरत में लोकपाल बिल पारित नहीं हो पायेगा। ग्रुप सी और डी, सिटीजन चार्टर, सीबीआई और पीएम मुद्दे पर बात अटकी हुई है। जिससे एक बार बात वहीं पहुँच गयी जहां से शुरू हुई थी।

इसलिए हालात जो दिख रहे हैं उसके मुताबिक अन्ना की दी हुई डेड लाइन पर लोकपाल बिल नहीं बन सकता है। हालांकि पार्टी के नेताओं का कहना है कि सरकार को भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+