लोकपाल के लिए संसद सत्र बढ़ाये सरकार: अन्ना हजारे

आपको बता दें कि बुधवार को बुलायी गयी सरकार की ओर सर्वदलीय बैठक बेनतीजा रही । जिससे जो आसार दिख रहे हैं उससे तो यही लगता है, इस सत्र में किसी भी सूरत में लोकपाल बिल पारित नहीं हो पायेगा। और एक बार फिर से लोकपाल बिल अटक जायेगा। ग्रुप सी और डी, सिटीजन चार्टर, सीबीआई और पीएम मुद्दे पर बात अटकी हुई है।
जिससे एक बार बात वहीं पहुँच गयी जहां से शुरू हुई थी। इसलिए हालात जो दिख रहे हैं उसके मुताबिक अन्ना की दी हुई डेड लाइन पर लोकपाल बिल नहीं बन सकता है। हालांकि पार्टी के नेताओं का कहना है कि सरकार को भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए। देखते हैं आने वाले दिनों में क्या होता है। केजरीवाल ने भी मीडिया से कहा है कि सरकार अगर चाहे तो अपना सत्र बढ़ाये लेकिन बिल तो उसे इसी सत्र में लाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications