दिल्ली मेट्रो को मिला नया चीफ

मंगू सिंह 1981 के इंडियन रेलवेज सर्विस ऑफ इंजिनियर्स (आईआरएसई) के अधिकारी हैं और कोलकाता मेट्रो परियोजना में श्रीधरन के साथ काम कर चुके हैं। एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस सेवा निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भारतीय रेलवे और बाद में मेट्रो से जुड़ने वाले 56 वर्षीय सिविल इंजिनियर मंगू सिंह का चयन एक उच्च स्तरीय समिति ने किया, जिसमें श्रीधरन, केंद्रीय शहरी विकास सचिव सुधीर कृष्ण और दिल्ली के मुख्य सचिव पी.के. त्रिपाठी शामिल थे।
सूत्रों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो के नए प्रमुख के लिए नियुक्ति पत्र सिंह को भेज दिया गया है। वह दिल्ली मेट्रो मैनेजिंग डायरेक्टर ई. श्रीधरन का स्थान 01 जनवरी 2012 से संभालेंगे। सिंह के पास दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण का भी प्रभार है जिसके तहत राजधानी में अतिरिक्त 103 किलोमीटर लाइन का निर्माण होना है।












Click it and Unblock the Notifications