यूपी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा सम्मानित हुए

Youth Welfare Society programme
बाराबंकी। मानवता एवं समाजिक सरोकार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। युवाओं के हितों के संरक्षण एवं विकास के लिए कार्य करने वाली संस्था ‘‘यूथ वेलफेयर सोसायटी’’ युवाओं को जागरूक बनाने एवं समाजसेवा के लिए प्रेरित करने का कार्य करती रही है। इसी कड़ी में संस्था के संरक्षक मण्डल-सदस्य सरदार आलोक सिंह एडवोकेट के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में श्री सोमेश तिवारी निवासी दशहराबाग, बाराबंकी तथा श्री संदीप श्रीवास्तव निवासी शारदा नगर, लखनऊ को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है।

सोमेश तिवारी दिनांक 04.12.2011 को रात्रि 12.30 बजे अपने मित्र श्री संदीप श्रीवास्तव के साथ लखनऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम के बाद वापस बाराबंकी लौट रहे थे तभी दोनो युवकों ने सफेदाबाद क्रासिग ओवर ब्रिज पर बाल विहार कालोनी, लखपेड़ाबाग, बाराबंकी निवासी विनोद कुमार वर्मा को घायलावस्था के पड़ा देखा। श्री विनोद कुमार वर्मा एक गम्भीर दुर्घटना के शिकार होकर मद्द के लिए पुकार रहे थे ऐसे में इन दोनो युवाओं ने मानवता व साहस का परिचय देते हुए तत्काल श्री विनोद कुमार वर्मा को अपनी मोटर साइकिल पर बैठाकर जिला राजकीय चिकित्सालय, बाराबंकी में भर्ती कराकर उनके परिजनों को सूचित किया।

संस्था के प्रदेश सचिव मोहम्मद दानिश सिद्दीकी व मो असलम साहब ने दोनो युवाओं को माला पहना कर सम्मानित किया तथा दोनो को नवयुवकों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। संस्था के संरक्षक मण्डल के सदस्य सरदार आलोक सिंह एडवोकेट ने श्री सोमेश तिवारी एवं श्री संदीप श्रीवास्तव को ‘‘नायक’’ का खिताब देते हुए स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र भेंट किया। सरदार आलोक सिंह एडवोकेट ने इन दोनो युवकों के इस उत्कृष्ट कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की। संस्था के जिला संयोजक डा. पीयूष अवस्थी ने इस अवसर पर कहा कि सभी युवाओं को इन दोनो से प्रेरणा लेकर समाजिक कार्यो में लगने की सलाह दी। संस्था के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुहेल अहमद ने युवाओं से संस्था से जुड़कर युवाओं के विकास के लिए कार्य करने की अपील की।

सम्मान समारोह में मुख्य रूप से संस्था के प्रदेश सचिव मोहम्मद दानिश सिद्दीकी, सदस्य संरक्षक मण्डल सरदार आलोक ंिसह, जिला संयोजक डा. पीयूष अवस्थी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुहेल अहमद, मो. असलम, कुलदीप अवस्थी, मो. आसिफ कुरेशी, मो. शारिक खान, हिमाशु दीक्षित, काशिफ अनवर, मो. फराज खान, आनन्द सिंह ‘‘मोनी’’ सुरेन्द्र वर्मा, अलीम जावा, अरूण अग्रवाल, मो. आफाक, मो. सेफ, अजल खान, राम सिंह, अरूण यादव, मो. वसीम अंसारी, राजमल यादव, अजय कुमार, मो. सकलैन, मो. आकिब, गोलू, आदि लोग मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+