पश्चिम बंगाल में जहरीली शराब ने जलाया लीवर, 40 मरे

यह वारदात कोलकाता से लगे परगना जिले में मागराहा के संग्रामपुर गांव की है, जहां जहरीली शराब पीने से करीब डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की तबियत बिगड़ गई। उनमें से 40 की मौत की खबर आ चुकी है, जबकि करीब 130 लोग अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे हैं। कुछ लोगों को गंभीर हालत में कोलकाता के अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक स्थानीय सरकारी अस्पताल में जगह नहीं होने से कई अन्य अस्पतालों व नर्सिंग होम में लोगों को भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार रात संग्रामपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक अवैध शराब की दुकान पर जिन-जिन लोगों ने शराब पी, उन सभी की तबियत बिगड़ गई। बुधवार की सुबह करीब उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायतें मिलीं और फिर अचानक एक-एक कर मौतें होने लगीं। मरने वालों में अधिकांश आस-पास के गांवों के लोग ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications