मिल गया..मिल गया..हरभजन का बैग मिल गया

क्रिकेटर हरभजन सिंह की कार का शीशा तोड़ कर उसमें से कुछ सामान चोरी करने वाले कथित चोरों को पकडऩे के लिए पुलिस द्वारा 5 टीमें गठित की गई है, जो सक्रियता से लगी हुई है। फिलहाल इस चोरी का सुराग लगाने के लिए कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना स्थल मधुबन के आस-पास का क्षेत्र, स्लम क्षेत्रों तथा पड़ौसी जिलों में भी गहनता से चोरों को तलाश करने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्थानीय सैक्टर-13 की ग्रीन बैल्ट से हरभजन की गाड़ी से चोरी किये गए सामान का बैग पुलिस को मिला है जिसमें 34 डेबिट कार्ड, 5 एटीएम तथा एक ग्रीन कार्ड जो हरभजन के चचेरे भाई का था, बरामद हुआ है।
स्मरण रहे कि बीती रात करीब साढ़े सात बजे हरभजन सिंह अपने चचेरे भाई के साथ दिल्ली अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। करनाल स्थित मधुबन के पास जैसे ही वे काफी पीने के लिए एक कैफे हाऊस पर रूके, कुछ अज्ञात चोरो ने उनकी गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें से 9500 रूपए नकदी और उपरोक्त बताया गया सामान चोरी कर लिया था। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राकेश आर्य व अन्य पुलिस कर्मियों ने तुरन्त घटना स्थल पर जाकर उसकी जांच शुरू कर दी थी। पुलिस चोरों को पकडऩे के लिए गहनता से तलाश में जुटी हुई है और उम्मीद है कि जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सैक्टर-13 ग्रीन बैल्ट से जो चोरीशुदा सामान मिला है उसे हरभजन द्वारा बताए गए पते पर दिल्ली भिजवा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications