हथियारबंदों ने बैंक से लूटे 4.5 लाख

सूचना पर आईजी एएस चावला, एसपी अश्विन शैणवी, डीएसपी जयप्रकाश, थाना प्रभारी कृष्ण लाल भारी पुलिस बल के साथ बैंक में पहुंचे और मौके का मुआयना किया।बैंक मैनेजर यशपाल सरदाना ने बताया कि करीब एक बजे दो युवक मंकी कैप पहने हुए आए। दोनों ने स्प्लैंडर बाइक बाहर खड़ी की फिर पिस्तौल लहराते हुए बैंक में घुस गए। एक युवक ने बैंक कर्मियों को डराने के लिए हवा में फायर किया जिससे बैंक में तैनात दो महिलाओं सहित सातों बैंक कर्मचारी डर के मारे एक कैबिन में घुस गए।
एक बदमाश ने कैश काउंटर पर बैठी महिला से चाबी और पूरा कैश उनके हवाले करने की बात कही। लुटेरों के पिस्तौल दिखाने पर महिला बैंक कर्मी मंजू ने चाबी उनके हवाले कर दी। इसके बाद दोनों युवक आराम से काउंटर से कैश निकाल कर और हवा में फायर करते हुए बाइक पर सवार होकर भाग गए। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में वीटी करके नाकाबंदी कर दी है।
आईजी चावला ने बताया कि बैंक में लगे चार सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की फुटेज निकालने की कोशिश की जा रही है। शीघ्र ही बदमाश पकड़ लिए जाएंगे। पुलिस ने बैंक मैनेजर यशपाल सरदाना के बयान पर अनजान युवकों के खिलाफ डकैती का केस दर्ज किया है। सात बैंक कर्मियों की ब्रांच में रोजाना लाखों रुपयों का लेन देन होता है। यहां कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। यहां एक ब्रांच मैनेजर, एक अधिकारी और चार अन्य स्टाफ मैंबर सहित कुल सात कर्मी तैनात हैं। बैंक मैनेजर ने बताया कि यहां सुरक्षा के नाम पर मात्र चार सीसीटीवी कैमरे ही हैं। वारदात के बाद ग्रामीणों और बैंक कर्मियों में दहशत का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications