ट्रक में आग लगने से 75 सिलेंडर बम की तरह फटे

Delhi: Two injured in cylinder blast
दिल्ली ( ब्यूरो) । लोनी प्लांट से रसोई गैस सिलेंडर लेकर आ रहे ट्रक में पाइप लाइन मार्ग पर अचानक आग लग गई और एलपीजी गैस सिलेंडर दनादन फटने शुरू हो गए। 50 मिनट तक ब्लास्ट का सिलसिला चलता रहा और सिलेंडर बहुत दूर जाकर गिरते रहे। ट्रक चालक ने भागकर जान बचाई। सिलेंडरों के टुकड़े लगने से दो सगी बहनें घायल हो गईं। हादसा सुबह करीब चार बजे ईदगाह बस्ती के पास हुआ। शामली निवासी ड्राइवर प्रेमपाल ने पुलिस को बताया कि तड़के वह ट्रक में रसोई गैस के सिलेंडर लेकर टीला मोड़ से मुरादगनर के लिए चला था।

ईदगाह बस्ती और एनटीपीसी कार्यालय के बीच अचानक ब्रेक जाम हो गए और टायरों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते सिलेंडर फटने शुरू हो गए। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, ट्रक के परखच्चे उड़ चुके थे। घटना के बाद आस-पास के लोगों में सिलेंडर लेकर भागने की भी होड़ मच गई। अफसरों के मुताबिक, ट्रक में 306 सिलेंडर लदे थे। आग लगने से 75 सिलेंडर फट गए, जबकि 156 फटने से बच गए। हालांकि, 75 सिलेंडर गायब हैं। माना जा रहा है कि सिलेंडरों को लोग उठा ले गए।

जिस जगह ट्रक में आग लगी, उसके आसपास ईदगाह, सहबिसवा, तेलियान, महाजनान, सरना चौपाला, जलालपुर, सरना गांव बसे हैं। गहरी नींद में सो रहे लोगों ने धमाकों की आवाज सुनी तो हड़बड़ा उठे। बच्चे और महिलाएं चीख पड़ीं। बाहर निकले तो लगा कि जैसे आसमान से गोले बरस रहे हैं। सिलेंडरों में धमाकों के दौरान ईदगाह बस्ती और सहबिसवा कालोनी के घरों में सिलेंडरों का मलबा गिरा तो भगदड़ मच गई। घने कोहरे की वजह से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। लोगों को बहुत देर में समझ आया कि गैस सिलेंडर फट रहे हैं।

करीब 50 मिनट तक ब्लास्ट होते रहे। 75 सिलेंडरों के टुकड़े आग के शोलों में तब्दील होकर ईदगाह बस्ती और आसपास के इलाके में पड़े मिले। ट्रक के ऐसे परखच्चे उड़ गए थे कि सड़क तक धंस गई। इतना ही नहीं हादसे का मंजर देखकर लोगों की सांसें थम गईं। ट्रक के ऐसे परखच्चे उड़ गए थे कि सड़क तक धंस गई। आईओसी के डिप्टी मैनेजर नवीन पांडेय ने 75 सिलेंडर फटने, 75 सिलेंडर गायब होने और 156 सिलेंडर सही हालत में मिलने की बात कही है। वहीं, डीएसओ एके दुबे का कहना है कि मौके से 105 मिसिंग पाए गए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

कोहरा छंटने पर जब लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो कांप गए। ट्रक का मात्र ढांचा बचा था और सिलेंडरों के टुकड़े दूर-दूर तक बिखरे थे। आसपास के खेत, नाला, प्लाट में जले-फटे सिलेंडर और उनके टुकड़े देखकर लोग दंग रह गए। जिस जगह ट्रक खड़ा था, वहां सड़क धंसने के अलावा करीब दस मीटर तक पूरी तरह टूट चुकी थी। सिलेंडर ब्लास्ट इतने जोरदार थे कि एनटीपीसी कंट्रोल रूम के शीशे चटक गए। घटनास्थल के पास प्लाट की चार दीवारी क्षतिग्रस्त होने के अलावा ट्रक के पास से गुजर रही 11000 केवीए की हाईटेंशन लाइन के तार भी टूट गए। लोगों को पुलिस ने हटा दिया। इलाके म गैस और टायर जलने की बदबू थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+