श्रीनगर से विमान से दिल्ली आते थे चोरी करने

पुलिस के अनुसार अपोलो अस्पताल के सिक्योरिटी कोर्डिनेटर मातूराम चौधरी ने थाने में शिकायत दी थी कि आठ और नौ नवंबर की रात अस्पताल में भर्ती एक मरीज के दो मोबाइल चोरी हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज में उसका चेहरा कैद हो गया है। दस दिसंबर को उसे अस्पताल में फिर देखा गया। अस्पताल स्टाफ के सहयोग से रफीक को पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया।
रफीक पिता के साथ इलाज के लिए दिल्ली आ चुका है। स्कूल की पढ़ाई छोड़ने के बाद वह पिता के पॉउट्री व्यापार में हाथ बंटाने लगा। गलत संगत में पड़ने से अस्पतालों और एयरपोर्ट से सामान चुराने लगा। मलिक ने फरीदाबाद स्थित एक इंस्टीटूट से बीटेक की डिग्री ले रखी है। श्रीनगर में उसकी कंप्यूटर के पार्ट्स की दुकान है। आठ दिसंबर को दोनों स्पाइसजेट की फ्लाइट से दिल्ली आए थे। एयरपोर्ट से इन्होंने दो बैग चुरा लिए थे। दोनों करोलबाग के सिटी हास्पिटल में भी चोरी कर चुके हैं। वहां उन्होंने एक बैग गायब किया था। उसमें लैपटाप और जरूरी कागजात थे। ये करौल बाग के एक गेस्ट हाउस में ठहरते थे। मलिक टूर एंड ट्रेवल की एजेंसी भी चलाता है।












Click it and Unblock the Notifications