यूपी में चुनाव लड़ सकती हैं उमा भारती

Uma Bharati
लखनऊ। यूपी में भाजपा प्रदेश प्रभारी का जिम्‍मा संभाल रही उमा भारती का ओहदा और बढऩे जा रहा है। भाजपा नेतृत्व उन्हें प्रदेश विधानसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी उतारने की रणनीति बना रहा है। हालांकि मध्य प्रदेश की होने के नाते प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता इसके खिलाफ हैं लेकिन भाजपा नेतृत्व का मानना है कि यूपी चुनाव में उमा के आने से भाजपा को मजूबती मिलेगी।

उमा भारती मध्य प्रदेश की मुख्‍यमंत्री रह चुकी हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से तकरार होने के बाद वह काफी समय तक भाजपा ने अलग रहीं। इस दौरान उन्होंने नयी पार्टी का गठन भी कर लिया। अब एक बार फिर वह भाजपा में हैं। प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए जब उन्हें यूपी प्रभारी की कमान सौंपी गयी तो प्रदेश भाजपा नेताओं का विरोध खुलकर सामने आया। उमा के चुनाव प्रचार में कई नेताओं की गैर मौजूदगी से यह विरोध स्पष्ट नजर आने लगा। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा नेताओं व उमा के बीच की दूरी कम करने का प्रयास किया लेकिन उमा के उत्तर प्रदेश से चुनाव लडऩे के संकेतों से यह विवाद फिर गहराने लगा है।

सूत्रों की मानें तो उन्हें बुंदेलखण्ड से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी का मानना है कि बुंदेलखण्ड कि यह क्षेत्र उमा जैसी तेज तर्रार नेता के लिए बेहतर हो सकता है। यहां वैसे भी कांग्रेस व बसपा के बुंदेलखण्ड पैकेज को लेकर जंग छिड़ी है। इस क्षेत्र के विकास का मुद्दा यदि भाजपा जोर-शोर से उठाती है तो निश्चित ही उसे फायदा मिलेगा।

वहीं उमा भारती अपनी जन्म स्थली प्रदेश के ललितपुर जिले को बता कर यह जाहिर कर चुकी हैं कि उन्हें यूपी से अलग न समझा जाये। मध्य प्रदेश जहां उनकी कर्मभूमि रही है वहीं उत्तर प्रदेश से उनका नाता जन्म का है। ऐसे में यह तो तय है कि भाजपा नेतृत्व के साथ उमा भी खुद को चुनाव के लिए योग्य उम्‍मीदवार मान चुकी हैं। सूत्रों का तो यह भी कहना है कि यदि भाजपा सत्ता में आती है तो उमा भारती को प्रदेश की मुख्‍यमंत्री भी बनाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+