गुजरात में गर्म राड से दागे जाते है बीमार बच्चे

डाक्टर राजेश जेसवानी ने बताया कि कुछ दिन पहले मेरे पास पांच साल की एक लड़की का मामला आया जिसे पेट पर 15 बार लोहे की राड से दागा गया था क्योंकि वह बुखार से पीडि़त थी। पांच दिन तक उसका गहन उपचार करना पड़ा। वागड की रापड़ और भाचाउ तालुका के लगभग 100 गांवों में पिछड़े वर्ग कोली और भारवड तथा मुस्लिम समुदाय में फैली इस बुराई के खिलाफ जेसवानी पिछले 18 साल से लड़ाई लड़ रहे हैं।
जेसवानी ने कहा कि यह अमानवीय और क्रूर मध्यकालीन परंपरा है जो इस क्षेत्र में सालों से फैली है। इसमें बच्चे को दर्दनाक तरीके से दागा जाता है। बच्चा पहले से ही बीमारी से ग्रस्त होता है और इसके अलावा उसे एक बार से अधिक दागे जाने का परिणाम न सिर्फ अतिरिक्त दर्द बल्कि युवा मन पर स्थाई मनोवैज्ञानिक और शारीरिक छाप के रूप में पड़ता है।
जिले के गांधीधाम नगर स्थित उनके अस्पताल में हर महीने इस तरह के पांच-छह मामले आते हैं। क्षेत्र में काम रहे अन्य डाक्टरों के पास भी ऐसे मामले आते हैं। इस तरह ऐसे मामलों की संख्या काफी अधिक है। इस परंपरा के बारे में पूछे जाने पर कच्छ के जिला कलेक्टर एम थेनारसन ने कहा कि मुझे इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है। क्योंकि यह संज्ञान में लाई गई है। हम जांच करेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications