17 दिसंबर को होगी यूपी में राहुल की पिछड़ा वर्ग रैली

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग को हर स्तर पर तरजीह दी है, जबकि अन्य राजनीतिक दलों ने पिछड़ों को केवल वोट बैंक समभुाकर उसका इस्तेमाल किया और इस वर्ग के उत्थान के लिये कुछ भी नही किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 17 दिसंबर को रमाबाईनगर जिले के पिछड़ा वर्ग रैली का आयोजन किया है। कानपुर के सांसद श्रीप्रकाश जायसवाल ने कल शाम राहुल की रैली की तैयारियों की समीक्षा करते हुये कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की सरकार को ललकारा है, उससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नयी उर्जा का संचार हुआ है।
इसलिये राहुल सारे दलों की आखों की किरकिरी बनते जा रहे है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग की रैली कानपुर के पड़ोसी जिले रमाबाई नगर में हो रही है, लेकिन इसमें कानपुर शहर के भी हजारों कार्यकर्ता भाग लेने जायेंगे क्योंकि इस इलाके में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के जरिये ही राहुल गांधी चुनावी तैयारियों का बिगुल फूकेंगे। इस रैली को सफल बनाने के लिये शहर के कार्यकर्ता भी तैयारियों में जुट गये है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अब कांग्रेस के पक्ष में हवा बन रही है।
जायसवाल ने कहा कि इस समय पूरे उत्तर प्रदेश में 1980 की तरह का माहौल है जब इंदिरा गांधी का नारा था गरीबी हटाओं तब सारे विरोधी दल कहते थे कि कांग्रेस हटाओं। इसी तरह आज जब राहुल कहते है कि भ्रष्टाचार हटाओ तो सारे दल उनके खिलाफ साजिश में जुट गये है। सांसद राजाराम पाल ने दावा किया कि इस रैली में करीब एक लाख पिछड़े वर्ग के लोग शामिल होंगे। इसके लिये आसपास के इलाकों से लोगों को लाने की तैयारियां चल रही है और तैयारियों का जायजा लेने कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी दो दिन पहले माती आ चुकी है। कई अन्य बड़े नेता भी शीघ्र ही रैली की तैयारियों का जायजा लेने आयेंगे। उन्होंने कहा कि कानपुर के पड़ोसी जिले रमाबाईनगर के माती मुख्यालय पर आयोजित पिछड़ा वर्ग रैली में 17 दिसंबर को कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने शामिल होने का कार्यक्रम दिया है। वह दोपहर बारह बजे के करीब इस रैली को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications