सेना में एक लाख से ज्यादा पद खाली

भारत-पाक सीमा और भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा करने वाले बीसीएफ में 25 हजार 674 पद खाली पड़े हैं जबकि नक्सल विरोधी, उग्रवाद विरोधी जैसे मामलों व्यस्त सीआरपीएफ में 17 हजार 19 पद रिक्त हैं। इसके अलावा, भारत-नेपाल सीमा और भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार सशस्त्रा सीमा बल में 21 हजार 316 और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में 17 हजार 320 पद खाली हैं।
भारत-तिब्बत सीमा सीमा पर तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में 17 हजार 388 जबकि उत्तर पूर्व में तैनात असम राइफल्स और विशेष कमांडो बल में क्रमश: 1585 और 581 पद रिक्त हैं। ऐसी आशंका है कि सीमा पर लगातार पाकिस्तान और चीन के द्वारा होते हुए घुसपैठ को देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षा बलो की भर्तिया निकाली जाएं।












Click it and Unblock the Notifications