कोलकाता अग्नि कांड के कारणो का पता नहीं

दमकल वाहन की घंटी से ही कभी-कभी इसकी खामोशी टूटती है। फोरेंसिक विशेषज्ञ कोई भी सबूत जुटाने में नाकाम रहे हैं क्योंकि बेसमेंट में कई फुट पानी जमा है। यहीं से आग की शुरूआत हुई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विशेषज्ञ आग के कारण का पता लगाने और वहां जमा सामग्री के बारे में जानने के लिए बेसमेंट में नहीं उतर पाए हैं।
विशेषज्ञों के कल एक बार फिर से अस्पताल का दौरा करने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि जब तक बेसमेंट से पानी नहीं निकाला जाता है, जांच कार्य और नमूनों जुटाना संभव नहीं होगा। गौरतलब है कि आग बुझाने की कोशिश के दौरान दमकल वाहनों द्वारा पानी डाले जाने पर यहां पानी जमा हो गया। वहीं, आज दो और लोगों की मौत के साथ इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications