अन्ना भी तो राजनीति कर रहे हैं: कांग्रेस

नई दिल्ली। अपने एक दिन के अनशन से जहां अन्ना हजारे ने अपनी बात सरकार के सामने रखी कि अभी भी सरकार चेती नही तो आने वाले दिन उसके लिए बहुत भारी होगे। एक बड़ा अनशन होगा जिसका खामियाजा उसे भुगतना होगा। उन्होंने ऐलान किया है कि 27 दिसबर से रामलीला मैदान में अनशन करेंगे।

जिसके बाद कांग्रेस सरकार ने अन्ना के लिए एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने कहा कि अन्ना संसद का अपमान कर रहे हैं। जब उनसे कह दिया गया है कि संसद में लोकपाल बिल पर बहस होगी तो वो अपनी जिद के जरिये लोगों को भड़का रहे हैं। वो सोनिया और राहुल को बुरा-भला कह रहे हैं आखिर यह कौन सा अंहिसावादी कदम हैं। अगर वो चाहते हैं कि उनके ही जनलोकपाल बिल को पारित कर दिया जाये तो यह उनकी गलतफहमी है। वो अब जो कर रहे हैं वो वाकई में निंदनीय और शर्मनाक है।

गौरतलब है कि अपने अनशन के दौरान अन्ना ने कांग्रेस पर धोखेबाजी का आरोप लगाया और कहा कि अगर राहुल गांधी देश के पीएम बनते हैं तो देश का बेड़ा ही गर्क है। अन्ना ने कहा कि जब तक उनकी जान में जान है तब तक वो देश के लिए लड़ते रहेंगे। अन्ना ने साफ तौर पर कांग्रेस पार्टी के लिए कहा कि सरकार की नियत सही नहीं है तभी तो वो जनलोकपाल बिल ला नहीं रही है। वो धोखेबाज सरकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+