2जी घोटाले में सीबीआई ने दायर की तीसरी चार्जशीट
दिल्ली।
दूरसंचार मंत्री ए राजा को 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में राहत मिलती हुई नजर आ रही है। 2जी घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने इसमें एक और चार्जशीट दायर की है। जो इस घोटाले पर पहले दायर 2 चार्जशीटों से बिल्कुल अलग है। पटियाला हाउस कोर्ट में दायर तीसरी इस चार्जशीट में 5 लोगों का नाम है। जिसमें एस्सार ग्रुप के वाइस चेयरमैन अंशुमन रुइया और रवि रुइया के नाम शामिल हैं। इस चार्जशीट में सबसे खास बात यह है कि इसमें कारपोरेट जगत के आरोपियों को ही शामिल किया गया है। इसमें ए राजा सहित बाकी अन्य नेताओं और सरकारी अधिकारियों के नाम शामिल नहीं हैं। id="toptextpromo">2जी
घोटाले पर दाखिल इस तीसरी चार्जशीट से यह मामला नया मोड़ ले रहा है। इस चार्जशीट में जिन 5 लोगों और 3 कंपनियों को शामिल किया गया है उनका नाम अभी तक इस जांच में सामने नहीं आया था। इस जांच को अभी तक हुई जांच से बिल्कुल अलग करके देखा जा रहा है। तीसरी चार्जशीर्ट दाखिल करते हुए सीबीआई निदेशक ने कहा कि इस चार्जशीट का पहली 2 चार्जशीट से कोई लेना-देना नहीं है। इसकी पूरी जांच बिल्कुल अलग तरीके से चलेगी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पहले
जो 2 चार्जशीट दाखिल की गई हैं उनमें 17 लोगों को आरोपी बताया गया था। इस मामले के कुल 17 आरोपियों में से 10 लोगों को पहले ही जमानत दी जा चुकी है। जिसमें डीएमके सांसद कनिमोझी का नाम भी शामिल है। पहली 2 चार्जशीट में नेताओं, सरकारी अधिकारियों और कारपोरेट जगत के लोगों को शामिल किया गया था। अपनी तीसरी चार्जशीट में सीबीआई ने एस्सार ग्रुप को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इस चार्जशीट में सीबीआई ने एस्सार ग्रुप ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कराया है। एस्सार ग्रुप ने इस पूरे मामले को निराधार बताया है।











Click it and Unblock the Notifications