एयरपोर्ट से क्रेडिट कार्ड और नगदी गायब करने वाले गिरफ्तार

Loaders arrested for thefts at IGI
दिल्ली (ब्यूरो)। विमान से यात्रा करनेवाले सावधान दिल्ली एयरपोर्ट समान रखते समय दो लोडर लगेज से गहने नगदी और क्रेडिट कार्ड गायब कर देते हैं । इस तरह की लगातार शिकायत आने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमेरे की मदद से इन चोरों को पकड़ लिया। ये दोनों एयरपोर्ट पर लोडर हैं। एयरपोर्ट पुलिस ने वाया दिल्ली होकर जाने वाली और दिल्ली में कुछ समय के लिए रुकने वाली विमानों से सामान चुराने वाले दो लोडरों अमित तोमर (19) और सुशील कुमार रोहिला (27) को गिरफ्तार किया है। दोनों यात्रियों के सामान से गहने और क्रेडिट कार्ड चुराते थे। इनके कब्जे से चोरी के क्रेडिट कार्डों से खरीदा गया सामान बरामद किया गया है।

पुलिस दोनों के पते का सत्यापन कराने के लिए सीआईएसएफ को पत्र लिखने जा रही है। एयरपोर्ट उपायुक्त आरए संजीव के अनुसार आठ दिसंबर को एयर इंडिया लि.नार्थन रेंज के सीनियर मैनेजर (सुरक्षा) देबाशीष ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एन. दिलीप कुमार एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई से रांची जा रहा था। जब उसने रांची एयरपोर्ट पर अपने लगेज को चेक किया तो उसका ताला टूटा हुआ था और एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड गायब था। इसके बाद उसके मोबाइल पर चार बार 25-25 हजार रुपये निकालने का मेसेज आया था।

मामला दर्जकर एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने नेहा एविएशन एजेंसी में काम करने वाले लोडर अमित और सुशील को गिरफ्तार कर लिया। इन्होंने बताया कि चोरी के डेबिट कार्डों से द्वारका स्थित एक दुकान से सामान खरीद लिया था। इनके कब्जे से चोरी के कार्ड से खरीदा गया। पुलिस के अनुसार बीसीएएस की ओर से जारी पास पर लोडरों का घर के पता नहीं होता था, न ही पते का सत्यापन कराया जाता है। ऐसे में दोनों अपना पता बदलते रहते थे। दोनों नुकीले हथियार से ब्रीफकेस का ताला खोलते थे। सामान निकालने के बाद उसे बंद कर देते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+