2जी में जबरन फंसाया जा रहा है चिदंबरम को: सिब्बल

सिब्बल ने भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 2जी घोटाले में चिदंबरम पर दोष थोपने चाहता है और यह संसदीय लोकतंत्र को पंगु बनाने का एक हताशा भरा प्रयास है। सिब्बल ने कहा कि स्पेक्ट्रम आवंटन के समय चिदंबरम के खिलाफ लगाए जा रहे सभी आरोपों को सरकार खारिज करती है। उन्होंने कहा कि राजग में शामिल कुछ तत्व चिदंबरम की छवि धूमिल करने और बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।
सिब्बल ने कहा कि घोटाले के वक्त दूरसंचार मंत्री ए राजा ने मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों को स्पेक्टम आवंटन के संदर्भ में आशय पत्रा जारी किए जाने से पहले चिदंबरम के साथ कोई बैठक नहीं की थी। आशय पत्र 10 जनवरी, 2008 को जारी किया गया था। सिब्बल ने कहा, रिकॉर्ड दिखाएंगे कि वित्त मंत्रालय के पास आशय पत्र जारी किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लिहाजा चिदंबरम आशय पत्र के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
मानव संसाधन विकास मंत्री सिब्बल ने कहा कि चिदंबरम हमारे महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। वह अपना काम निडरता और निष्पक्षता से करते हैं। सिब्बल ने कहा, चिदंबरम सहित वित्त मंत्रालय के किसी भी अधिकारी ने स्पेक्ट्रम आवंटन में किसी तरह की अनियमितता नहीं की थी। सिब्बल का यह बयान विपक्षी दलों की ओर से चिदंबरम के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद को कल ठप्प करने की पृष्ठभूमि में आया है।
दिल्ली की एक अदालत ने पिछले दिनों इस मामले में चिदंबरम के खिलाफ जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी को बतौर गवाह बयान देने की इजाजत दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications