सरकारी अस्पताल भी चल रहे नियम से परे

अधिकारी ने बताया कि एनओसी लेने की शर्ते काफी सख्त हैं। उन्होंने बताया कि इन अस्पतालों की देखरेख की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है, इसलिए एनओसी लेने की जिम्मेदारी उसी की है। पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी अस्पतालों को एनओसी दिलावाने के लिए निर्देश दिया गया है। उधर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ए.के वालिया ने इसे एक गंभीर मुद्दा बताया और इसपर ध्यान दिए जाने की बात कही।
कोलकाता की घटना में 90 लोगों की जान चिली गयी। उसके बाद अब सरकार को अग्निशमन विभाग का मानक समझ में आ रहा है अगर इसी कानून का हर जगह शक्ति के साथ लागू किया जाए तो ऐसी घटनाए होने के बाद हमको बाद में अफसोस नहीं जताना पडेगा। आखिर कब तक हम गल्तियों पर गल्ति करते रहेंगे और उसको दरकिनार करते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications