कोलकाता अग्िनकांड: मौतों से खिलवाड़ कर रही सरकार

आगे की बात करने से पहले आपको घटनाक्रम के बारे में बताते चलें। आज सुबह 3.30 बजे एएमआरआई अस्पताल में भयंकर आग लग गई। आग अस्पताल के बेसमेंट में लगी जो गोदाम के तौर पर प्रयोग में लाया जाता था। धीरे-धरे आग ने इस आठ मंजिले इमारत को आगोश में ले लिया। पूरे अस्पताल में धुआं भर गया और आईसीयू का लाइव स्पोर्ट सिस्टम फेल हो गया। इस सिस्टम के फेल होने से लगभग 50 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।
सूचना जैसे ही अस्पताल से बाहर आई पूरा शहर कांप ऊठा। फायर ब्रिगेड की 25 गाडि़या मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरु किया गया। आपदा प्रबंधन मंत्री सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। बस इसके बाद ही शुरु हुआ आकंडो में हेराफेरी का खेल। आपदा प्रबंधन मंत्री ने फौरन घोषणा कर दी कि 20 मरीजों की मौत हुई है। सुबह 10 बजे मौके पर पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बात की पुष्टि कर दी कि 40 मरीजों की मौत हुई है। ममता बनर्जी के इस घोषणा के बाद आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि अस्पताल में 40 मरीज मौजूद ही नहीं थे तो मौत कहां से हो गई।
आपको बताते चलें कि सुबह 7 बजे अस्पताल प्रशासन ने बताया था कि अबतक 80 लोगों को अस्पताल से बाहर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि आईसीयू और आईसीसीयू वार्ड में लगभग 160 मरीज भर्ती थे। अब इसे आकंडों से अनभिज्ञता कहें या फिर आकंडों की हेराफेरी, अगर यह अनभिज्ञता है तो यह प्रशासन के लचर व्यवस्था की तस्वीर है और हेराफेरी है तो फिर निश्चित तौर पर बेहद घिनौनी और शर्मनाक कृत।
हेल्पलाइन नंबर:
09932215296
09831225067












Click it and Unblock the Notifications