अन्ना की कमर है और उस पर धोती किसी और की है: ठाकरे

ठाकरे ने कहा है कि यदि ऐसा है तो क्या सिर्फ पवार के लिये लोकपाल विधेयक का प्रस्ताप रखा गया है। ठाकरे ने कहा कि अन्ना जंतर मंतर पर अनशन कर अपनी हड्डियां गला रहे हैं। ठाकरे ने कहा कि पवार और अन्ना दोनों महाराष्ट्र से हैं, तब अन्ना पूरे देश के सामने महाराष्ट्र को क्यों बेज्जत कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि अन्ना ने मंगलवार को अपने ब्लॉग में लिखा था कि पवार को भ्रष्टाचार का पक्ष लेने की पुरानी आदत है। ठाकरे ने अन्ना के इसी कथन का हवाले देते हुए कहा कि अन्ना 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में संलिप्तता के आरोपी केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के साथ सहयोग करने वालों के खिलाफ क्यों नहीं बोलते।
गौरतलब है कि महंगाई को लेकर कुछ दिनों पहले एक युवक को पवार को जोरदार थप्पड़ मारा था। ठाकरे ने गांधी के दर्शन पर अन्ना की जानकारी पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि सिर्फ गांधी की टोपी पहन लेने से कोई गांधी नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि गांधी को पढ़ें और अनुभव करें। ठाकरे ने कहा कि गांधी ने कभी भी शब्दो, विचारों या फिर कृत्यों में हिंसा का इस्तमाल नहीं किया। उन्होंने कहा कि अन्ना अपने सहयोगियों के हाथों की कठपुतली बन गए हैं। ठाकरे ने कहा कि ये सहयोगी अन्ना के मार्फत अपने विचार प्रकट कर रहे हैं, जो खतरनाक है। उन्होंने कहा कि यह कुछ ऐसा है कि जैसे अन्ना की कमर है और उस पर किसी और की धोती है। इन लोगों में अपने ब्लॉग पर सोनिया गांधी, उनके रिश्तेदारों और बोफोर्स घोटाले पर सवाल उठाने का साहस नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications