बुंदेलखंड के लोगों से रूबरू हुए राहुल

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि गरीबों को रोजगार के लिए ही केंद्र ने मनरेगा शुरू किया। उसमें 80 प्रतिशत धन सीधे गांव को जाता है, लेकिन जहां ठीक से काम नहीं होता वहां उसका फायदा नहीं मिलता। उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में भी यही स्थिति है। हम चाहते हैं पूरा धन आप तक पहुंचे। इसीलिए सरकार हर व्यक्ति का आधार कार्ड बनवा रही है। उस पर उसके अंगूंठे का निशान होगा। तब उसकी योजनाओं का सारा धन सीधे उसके खाते में जाएगा। उन्होंने बुंदेलखंड से आए लोगों को भरोसा दिया कि दकेंद्र से जो भी संभव होगा, हर मदद करेंगे। इससे पहले सुबह से शुरू इस जन सुनवाई में जलपुरुष राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सीमा मुस्तफा, गैर-सरकारी संगठन के संदीप चाचरा व विराग गुप्ता ने भी अपनी बात रखी।












Click it and Unblock the Notifications