पत्नी का साथ देने पर साली की हत्या
नयी
दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने अपनी पत्नी का साथ देने पर अपनी साली की चक्की के पाट से हत्या करने वाले व्यक्ति को उम्र कैद की सजा सुनायी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र कुमार ने उत्तर दिल्ली में तीस हजारी के पास रेलवे कालोनी निवासी प्रदीप शाह को सजा सुनाते हुए कहा कि सभी तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए अभियुक्त को दोषी पाया गया है और इसको देखते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी जाती है। id="toptextpromo">शाह
ने अपनी पत्नी की बड़ी बहन गौरी के सिर में चक्की का पाट मारकर उसकी हत्या कर दी। गौरी की शादी उसके भाई राजकुमार से हुई थी। अदालत ने कहा कि अपने पति के साथ लड़ाई में कल्पना का साथ गौरी के देने से इस अपराध को अंजाम दिया गया। मसाला बेचने वाला शाह 30-31 मई 2008 की रात नशे की हालत में अपनी झुग्गी में आया और दरवाजा खटखटाया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>कल्पना
सोयी थी इसलिये उसने दरवाजा नहीं खोला और शाह चला गया लेकिन कुछ समय बाद लौट आया। दूसरी बार भी दरवाजा नहीं खोलने पर शाह कल्पना और गौरी के लिये गाली गलौच करने लगा। गौरी झुग्गी के बाहर अपनी बेटी संगीता के साथ सो रही थी। उसने चक्की का पाट गौरी के सिर में दे मारा। गौरी को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। संगीता और कल्पना दोनों ने शाह के खिलाफ अदालत में गवाही दी।











Click it and Unblock the Notifications