पाकिस्तान: जरदारी को मारा लकवा, हालत नाजुक

Asif Ali Zardari
दुबई। एक बड़ी खबर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से जुड़ी हुई आ रही है। खबर है कि जरदारी के चेहरे पर लकवा मार दिया गया है। टीवी चैनलों के मुताबिक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को दिल के दौरा पड़ा था। इस कारण दिमाग में खून बहने लगा। इसके बाद उनके चेहरे पर लकवा मार गया है।

फिलहाल जो खबरें आ रही है उसके मुताबिक तो जरदारी की हालत नाजुक है लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक जरदारी की हालत स्थिर है। ना तो पारिवारिक सूत्रों ने और ना ही पाकिस्तान की ओऱ से जरदारी के विषय में कोई बयान जारी किया गया है।

फिलहाल जरदारी दुबई में है। जहां उनका इलाज हो रहा है। उन्हें स्पीच थैरेपी की जरूरत है इसलिए उन्हें लंदन ले जाया जा सकता है। वैसे सियासी गलियारों में हल्ला यह मचा है कि पाकिस्तान में जरदारी की हालत काफी सोचनिय हो गयी थी इसलिए वो दुबई चले आये हैं।

उन्हें नाटो अटैक के चलते कुर्सी गंवानी पड़ सकती है। हालांकि जरदारी के बेटे ने इसका खंडन किया है और उन्होंने प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से मुलाकात भी की थी लेकिन उन्होंने तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं की है। इसलिए लगता है कि पाकिस्तान में कुछ बड़ी खिचड़ी पक रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+