2जी मामले में चंदोलिया की भी चांदी

SC relief for Chandolia in spectrum scam case
दिल्ली (ब्यूरो)। पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा के निजी सचिव आरके चंदौलिया को भी 2जी घोटाले बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने चंदौलिया की जमानत पर रोक लगाने वाला दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश को स्थगित कर दिया है। इस फैसले के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने जांच पर सुनवाई 5 जनवरी तक टाल दी है।

गौरतलब है कि 2जी घोटाले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने चंदौलिया को जमानत दे दी थी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मीडिया में छपी खबर के बाद खुद संज्ञान लेते हुए चंदौलिया की जमानत पर अंतरिम रोक लगा दी थी। चंदौलिया ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हालांकि हाईकोर्ट का रोक आदेश आने से पहले चंदौलिया रिहा हो चुके थे और वे फिलहाल बाहर ही हैं। बुधवार को न्यायमूर्ति अल्तमश कबीर, न्यायमूर्ति एसएस निज्जर व न्यायमूर्ति जस्ती चमलेश्वर ने आरके चंदौलिया के वकील की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी। इसके साथ ही कोर्ट ने चंदौलिया की याचिका 2जी मामले की निगरानी कर रही न्यायमूर्ति जीएस सिंघवी के समक्ष सुनवाई के लिए लगाने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति सिंघवी की पीठ ने ही 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में आरोपी पांच कारपोरेट दिग्गजों को जमानत दी थी। इससे पहले चंदौलिया की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने हाईकोर्ट के आदेश का विरोध करते हुए कहा कि यह अपनी तरह का एक अनोखा मामला है। हाईकोर्ट ने यह कहते हुए उनके मुवक्किल की जमानत पर रोक लगा दी है कि ट्रायल कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश से प्रभावित होकर जमानत दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+