पटियाला कोर्ट के फैसले पर चिंदबरम ने चुप्पी साधी

P.Chidambaram
नई दिल्ली। जैसे ही पटियाला हाउस कोर्ट ने जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका मंजूर की वैसे ही मीडिया जगत ने देश के गृहमंत्री पी चिंदबरम से उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो चिंदबरम मीडिया से 'नो कमेंटस 'कह कर कन्नी काट कर निकल गये। चिंदबरम की चु्प्पी बहुत कुछ इशारा करती है। जहां विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है वहीं उनकी पार्टी में भी उनके खिलाफ आवाजें उठ रही हैं। निसंदेह स्वामी की याचिका मंजूर होना गृहमंत्री के लिए काफी मुश्किलें ला सकता है।

आपको बता दें कि अब से थोड़ी देर पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी की अर्जी मंजूर कर ली है जिससे उन्हें गवाहों से सवाल-जवाब करने की मंजूरी मिल गयी है। कोर्ट ने मामले में गवाहों से सशर्त पूछताछ की इजाजत दे दी है। कोर्ट ने सीबीआई के ज्वाइंट निदेशक और वित्त मंत्रालय के अधिकारी एस एस खुल्लर से भी बातचीत की इजाजत दी है। लेकिन इसके पहले उन्हें 17 दिसंबर को गवाह के तौर पहले गवाही देनी पड़ेगी। स्वामी वे चिंदबरम के सवाल के जवाब में मुस्कुराते हुए कहा कि उनकी मुसीबत तो रोज ही बढ़ती रहती हैं लेकिन उन्हें फर्क कहां पड़ता है।

मालूम हो कि जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने चिदंबरम के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की थी और चिंदबरम पर आरोप लगाया था कि साल 2008 में जब चिदंबरम वित्त मंत्री थे तो उन्हें 2जी आवंटन की पूरी जानकारी थी। स्वामी के मुताबिक इस घोटाले के जनक चिंदबरम और राजा है। गौरतलब है कि ये बात केवल स्वामी की ओर से कहा जा रहा हैं जबकि सीबीआई के मुताबिक चिंदबरम दोषी नहीं है। सीबीआई का कहना था कि वह मामले को लेकर चार्जशीट दाखिल कर चुकी है इसलिए चिदंबरम के खिलाफ जांच नहीं की जा सकती। लेकिन निश्चित रूप से यह कदम चिंदबरम और सरकार दोनों के लिए बड़ा झटका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+