भीड़ पर कंट्रोल के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिलेंगे कम घातक हथियार

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे इन उपकरणों के साथ ही अन्य उपकरणों की आपूर्ति भी की जा रही है। इसके अलावा राज्य पुलिस ने जम्मू और कश्मीर में विरोध प्रदर्शनों से निपटने के लिए पांच विशेष कानून और व्यवस्था बटालियन बनाई हैं। प्रदर्शनकारियों पर कम घातक हथियार और उपकरण इस्तेमाल करने के प्रशिक्षण से जवानों और अधिकारियों को हालात पर बेहतर ढंग से काबू पाने में मदद मिल रही है और इस दौरान मानव जीवन का नुकसान भी नहीं हो रहा है।
सुरक्षा बलों ने इस वर्ष प्रदर्शनों के दौरान ऐसे ग्रेनेड का इस्तेमाल किया जो तीखी गैस और परेशान करने वाली गंध छोड़ते हैं। इसी तरह प्लास्टिक के गोले, कम घातक ग्रेनेड और नीले पानी की धार मारने वाली मशीनों का इस्तेमाल किया, जिससे बेकाबू भीड़ पर नियंत्राण पाने में काफी मदद मिली और बहुत कम लोगों को मामली चोटें आई।












Click it and Unblock the Notifications