124 पाक आतंकी भारतीय जेलों में बंद

kasab
नयी दिल्ली। आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता को लेकर कुल 124 पाकिस्तानी नागरिक देश की विभिन्न जेलों में बंद हैं और इनमें से तीन को मौत की सजा सुनायी गयी है। गृह राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने राज्यसभा को एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि आज की तारीख में देश में आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता के मामलों में कुल 124 पाकिस्तानी नागरिक विभिन्न भारतीय जेलों में बंद हैं।

इनमें से तीन कैदियों मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद हुसैन तथा मोहम्मद अजमल कसाब को मौत की सजा दी गयी है। कसाब 26|11 के मुंबई हमलों में शामिल था। मंत्री ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिकों को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया प्रोटोकाल आन कौंसलर एक्सेस के तहत आती है और संदिग्ध आतंकवादियों समेत जब भी कोई पाकिस्तानी नागरिक भारत विरोधी गतिविधि में गिरफ्तार किया जाता है तो पाक सरकार को राजनयिक चैनल से उनकी गिरफ्तारी के बारे में सूचित किया जाता है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार इसके बाद इन पाकिस्तानी नागरिकों को कौंसुलर पहुंच मुहैया कराती है और इसका प्रबंध केन्द्रीय कारागार में किया जाता है। सिंह ने बताया कि जब पाकिस्तान सरकार इनकी नागरिकता की पुष्टि कर देती है तो भारतीय न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा पूरी करने के बाद उन्हें पाकिस्तान वापस भेज दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+