बबलू को भुगतान पड़ा बसपा छोडऩे का हर्जाना, गिरफ्तार

बबलू पर कई आपाराधिक मामले दर्ज हैं, सत्ता के सरंक्षण के चलते वह अभी तक गिरफ्तारी से बचते रहे लेकिन सत्ता की हनक कम पड़ते ही मंगलवार को पुलिस ने उन्हें लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया। बबलू की गिरफ्तारी के पीछे एक वजह यह भी मानी जा रही है कि वह उस मंत्री से नजदीकी है, जो बसपा के मुख्य निशाने पर पर हैं। जितेन्द्र सिंह पर डकैती, लूट तथा हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं।
महेश श्रीवास्तव नामक व्यवसायी ने जितेन्द्र पर हजरतगंज स्थित उनके ऑफिस पर अवैध रूप से कब्जे की कोशिश और जान से मारने की कोशिश के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जितेन्द्र का नाम 2009 में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के लखनऊ स्थित मकान में हुई आगजनी के मामले में भी आया था। उसके बाद उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया गया था।
वहीं पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बबलू की गिरफ्तारी के विरोध में हजरतगंज कोतवाली पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बबलू को सरकारी दबाव के चलते पुलिस परेशान कर रही है। वहीं अभी-अभी खबर आ रही है कि बबलू की गिरफ्तारी के विरोध में पीस पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंच गये और रिहाई की मांग करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications