दक्षिणी सागर मुद्दे पर भारत से जंग को तैयार चीन

चीन इस इलाके पर अपना अधिकार जमाता रहा है। इस इलाके पर ताइवान और फिलिपींस भी अपना अधिकार जमा रहे हैं। इन तीनों देशों के बीच इस इलाके को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। चीन ने भारत से कहा है कि जब तक इस विवादित इलाके का अंतर्राष्ट्रीय मंच पर हल नहीं निकल जाता है तब तक भारत इस इलाके में तेल खोजने का अभियान न चलाए। वहीं भारत इस इलाके पर किसी भी देश का अधिकार न होने की बात कह रहा है। इस मामले पर अब विवाद काफी बढ़ गया है।
चीन और भारत के बीच बढ़ते विवादों को देखते हुए बीजिंग में बुधवार को अमेरिका और चीन के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की सालाना बैठक भी हो रही है। अमेरिका इस मामले को सुलझाने की कोशिश करेगा। इस मामले पर जर्मनी ने भी बात करने की पेशकश की है। चीन ने कहा है कि अगर दक्षिणी सागर में उसकी संप्रभुता को निशाना बनाया तो वह इस पर हर हाल में कार्रवाई करेगा। चीन पहले ही भारत को अपनी नौसेना की ताकत का अंदाजा कराने के लिए दक्षिणी सागर में सैन्य अभियान चला चुका है।












Click it and Unblock the Notifications