तमिलनाडु में हुई हिंसा और आगजनी की छिटपुट घटनाएं

Stray incidents of violence in TN, bus set ablaze
चेन्‍नई। मुल्लापेरियार बांध मुद्दे पर विवाद बढ़ने के बीच तमिलनाडु के कुछ हिस्से में आज हिंसा की छिटपुट घटनाएं दर्ज की गई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक बस फूंक दी और उन्होंने केरलवासियों के वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। गौरतलब है कि दो दिन पहले कुछ असमाजिक तत्वों ने तमिलनाडु के श्रद्धालुओं पर इदुकी जिले में कथित तौर पर पत्थर फेंके थे। इदुकी जिले में ही 116 पुराना यह बांध स्थित है जिसके चलते शुरू हुए विवाद ने ताजा आरोप प्रत्यारोप को तूल दिया है।

पुलिस ने बताया कि चेन्नई में एक होटल सहित कुछ दुकानों पर हमला किया गया क्योंकि पुलिस ने केरल आधारित एक जेवरात की लोकप्रिय दुकान पर हमले को नाकाम कर दिया। बांध के मुद्दे पर विवाद बढ़ने के मद्देनजर तमिलनाडु और केरल, दोनों ही राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने केरल के लोगों से एक काल्पनिक विषय पर संवेदनहीन हिंसा और तोड़फोड़ की गतिविधियों में शामिल नहीं होने की अपील की है।

उधर, थेनी जिले के गुडलुर में केरल जा रही एक बस को आग के हवाले कर दिया गया। इससे पहले यात्रिायों को बस से उतर जाने को कहा गया। कोयंबटूर में दो विभिन्न संगठनों के 40 लोगों को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया, जब उन्होंने खासतौर पर केरल आधारित समूह द्वारा संचालित कुछ दुकानों को बंद करने के लिए दुकानदारों को मजबूर करने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+