शरद पवार को एक ही थप्पड़..वाला बयान सही था: अन्ना हजारे

संसद से लेकर सड़कों तक अन्ना हजारे के इस बयान की आलोचना हुई थी। लेकिन उसके बाद अन्ना ने अपने कथन पर माफी मांग ली थी। लेकिन एक बार फिर से अन्ना हजारे ने अपने ब्लॉग के जरिये अपनी बात को सही ठहराया है।
अन्ना का कहना है कि उन्होंने शरद पवार के लिए जो कुछ भी कहा वो गलत नहीं है। अन्ना हजारे ने कहा अगर ऐसा कहने से मैंने हिसा की है तो मैं इसे भी मानने के लिए तैयार हूं। क्योंकि अगर कड़े शब्द रूपी हथियार से हिंसा होती है वो लगातार इस का प्रयोग करते रहेंगे। क्योंकि अगर समाज में फैले भ्रष्टाचार का अंधकार उनके इन कथनों से दूर होता है तो यह कोई गलत बात नहीं है।
गौरतलब है कि अन्ना के बयान पर कृषि मंत्री ने कहा था कि अन्ना हजारे ने तो अहिंसा का नयी परिभाषा ही गढ़ दी। जबकि वहीं महत्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने भी कहा है कि अन्ना के इस बयान के बाद उन्हें लगता है कि अन्ना को बापू के समाधीस्थल राजघाट नहीं जाना चाहिए। जबकि इस मसले पर पूरी संसद अन्ना के खिलाफ खड़ी हो गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications