जंतर मंतर पर होगा अन्ना का विरोधियों से भी सामना

राजू ने कहा कि वे हजारे से उनकी टीम में किरण बेदी के बने रहने पर उनका दृष्टिकोण पूछेंगे, जिनके खिलाफ मामला चल रहा है। टीम पुनर्गठन पर हजारे से अलग होने वाले पारुलेकर ने कहा कि प्रदर्शनकारी अरविंद केजरीवाल के वित्तीय लेन-देन के बारे में भी सवाल उठाएंगे। वहीं अन्ना के सहयोगी सुरेठ पठारे ने कहा कि अन्ना को तबियत खराब होने के कारण दो दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई है।
उन्होंने कहा कि हजारे को चिकित्सक ने दो दिन के लिए पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हजारे 10 दिसंबर को दिल्ली रवाना होंगे और इसके अगले दिन सशक्त लोकपाल की मांग को लेकर होने वाले एक दिन के आंदोलन में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications