आंध्र प्रदेश में नकली नोट के खिलाफ कड़े अभियानों की योजना

उन्होंने कहा, बहरहाल, स्थिति निश्चितरूप से चुनौतिपूर्ण है। जब से राज्य पुलिस सतर्क और सावधान हो गई है, नकली नोट के वितरण में शामिल कई गिरोहों का एक साल में पता लगाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी) ने कहा, हमने राज्य में नकील नोटों के मामलों की रिपोर्ट मांगने वाले प्रवर्तन निदेशालय को भी लिखा है।
हमने केंद्रीय एजेंसी से नकली नोटों के वितरण और तस्करी में कथितरूप से शामिल लोगों के खिलाफ धनशोधन रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज करने को भी कहा है, क्यों कि यह एक अपराध है, इसलिए वे इस पैसे से जो भी संपत्ति खरीदते हैं, उसे कुर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस ने आरबीआई की मदद से 2007 से अब तक छह करोड़ रुपये से अधिक के नकली नोट जब्त किए हैं और 870 लोगों को गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications