सिरसा के निखिल का गूगल में चयन

निखिल बी.टैक. इंजीनियरिंग कम्प्यूटर सांईंस का छात्र है। उसका सालाना पैकेज 65 लाख रूपए होगा । गूगल में अपनी नियुक्ति होने के बाद अब निखिल गर्ग अगले वर्ष डिग्री लेने के पश्चात जुलाई माह में कैलिफोर्नियां (अमेरिका) चले जाएंगे । अभी उन्हें डिग्री प्राप्त होने में छ: माह का समय बाकी है । यहां बता दें कि निखिल ने आईआईटी में प्रवेश से पहले दी गई परीक्षा में देश भर में छटा स्थान हासिल किया था।
निखिल के पिता डा. प्रवीण गर्ग ने बताया कि उनके पुत्र का सपना है कि वह अपनी स्वर्गीय मां अनुपम गर्ग की याद में स्थापित अनुपम मैमोरियल कैंसर केयर फाऊंडेशन को अधिक से अधिक आर्थिक मदद देकर लोक भलाई के कार्यों को आगे बढ़ाए । निखिल की अंतर्राष्ट्रीय सर्च कंपनी में नियुक्ति का समाचार सिरसा पहुंचने के बाद डा. प्रवीण गर्ग के परिवार में खुशियां छा गई और उन्हें अपने शुभचिंतकों की ओर से बधाईयां मिल रही हैं ।












Click it and Unblock the Notifications