सिटी बैंक दिखाएगा 4500 को बाहर का रास्ता

पंडित ने कहा कि बाजार में जारी अनिश्चितता, आर्थिक गतिविधियों में नरमी के साथ वित्तीय सेवा क्षेत्रा को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण आने वाले साल में प्रतिस्पर्धा पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, हमने हर साल खर्च में 3 से 5 प्रतिशत कटौती का लक्ष्य रखा है। यह करीब 2 अरब डॉलर के बराबर होगी। पंडित ने कहा, लागत कटौती उपायों के जरिये हमने 2011 के पहले नौ महीनों में 1.4 अरब डालर की बचत की है। वर्ष 2011 के पहले नौ महीने में सिटी ग्रुप की आय 61.2 अरब डॉलर रही। कंपनी की आय इससे पूर्व वर्ष में 86 अरब डालर थी।
समूह का शुद्ध लाभ नौ महीने की अवधि में 10.1 अरब डॉलर रहा। पूरे 2010 में सिटी ग्रुप का शुद्ध लाभ 10.6 अरब डालर था। इससे पहले सितंबर महीने में बैंक ऑफ अमेरिका ने कार्यबल में 30,000 तक कटौती तथा सालाना खर्च में 5 अरब डॉलर की कमी किये जाने की घोषणा की थी। इसके अलावा गोल्डमैन साक्श, बैंक आफ न्यूयार्क मेलोन तथा कुछ बड़े यूरोपीय बैंकों ने भी रोजगार में कटौती का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications