आंध्र प्रदेश में किरण सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा

एक तरफ जहां 122 विधायकों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया वहीं दूसरी तरफ, 160 विधायकों ने इसके खिलाफ मतदान किया। एक विधायक तटस्थ रहे। खुद कांग्रेस के 16 विधायकों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। ये विधायक कुछ समय से वाई एस जगनमोहन रेड्डी के पक्ष में रहे हैं।
इसके अलावा मतदान शुरू होने से चंद मिनट पहले, कांग्रेस के एक विधायक सदन से बाहर चले गए। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और एमआईएम के एक-एक विधायक भी सदन में उपस्थित नहीं थे क्योंकि वे विदेश यात्रा पर हैं। और अविश्वास प्रस्ताव पर 16 घंटे तक बहस हुई। इसके बाद रात 12 बजकर 55 मिनट पर मतदान हुआ। आंध्र प्रदेश के इतिहास में यह नौवीं बार है जब विभिन्न सरकारों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और फिर गिर गया।












Click it and Unblock the Notifications