लोकपाल के लिए स्टैंडिग कमेटी को मिला और वक्त

Abhishek Manu Singhvi
नई दिल्ली। जैसा कि कयास लगाया जा रहा था कि स्टैंडिंग कमेटी आज लोकपाल बिल के लिए और वक्त मांगेगी, सो उसने मांग लिया जिसे मंजूर कर लिया गया है। राज्‍यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने स्‍टैंडिंग कमेटी के अध्‍यक्ष अभिषेक मनु सिंघवी को लोकपाल पर विचार करने के लिए शुक्रवार 12 बजे तक की मोहलत दे दी है।

आपको बता दें कि समिति को अपनी रिपोर्ट 7 दिसंबर तक पेश करना था लेकिन समिति की रिपोर्ट तैयार नहीं हो पायी है । अब कमेटी 14 दिंसबर तक समय मांग रही थी लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि स्टैंडिग कमेटी को कितना वक्त दिया गया है।

वैसे संसदीय स्थायी समिति विधेयक के मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को बैठक बुलाएगी। स्थायी समिति के अध्यक्ष अभिषेक मनु सिंघवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए समिति की संक्षिप्त बैठक सात दिसम्बर को होगी। रिपोर्ट चार-पांच दिन बाद संसद में सदन पटल पर रखी जाएगी। इस बीच इसका अनुवाद, प्रकाशन और बंधाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसलिए हमें वक्त चाहिए।

आपको बता दें कि देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए और देश में सशक्त कानून लाने के लिए प्रयासरत अन्ना हजारे ने सरकार को चुनौती दी है कि अगर वो इस सत्र में जनलोकपाल बिल नहीं लाती है तो उसका खामियाजा उसे भुगतना होगा। अन्ना फिर से अनशन पर बैठेंगे। वैसे भी अन्ना और अन्ना टीम स्टैंडिग कमेटी के फौरी मसौदे से संतुष्ट नहीं है।

क्योंकि उसके मसौदे पर ग्रुप सी के कर्मचारियों को रखा नहीं गया है। इसी से नाराज होकर अन्ना ने 11 दिसंबर को सांकेतिक अनशन करने का ऐलान किया है। यह अनशन जंतर-मंतर पर होगा। संसद का यह सत्र 22 दिसम्बर को खत्म होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+