पढ़ना चाहता है हाई कोर्ट विस्फोट का आरोपी

बंद कमरे में हुई सुनवाई में मलिक ने जिला न्यायाधीश एचएस शर्मा से अनुरोध किया कि उसे बांग्लादेश में एक परीक्षा में शामिल होना है जिसके लिए उसे फार्म भरने की जरूरत है। सूत्रों ने बताया कि विशेष एनआईए न्यायाधीश ने मलिक को अपने रिश्तेदारों की मदद से तिहाड़ जेल से फार्म भरने को कहा।
मलिक और एक अन्य संदिग्ध आतंकवादी आमिर अब्बास देव को उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर एक न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया था। जिसपर उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि 19 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी गई थी। दरअसल, एनआईए ने दलील दी थी कि जांच जारी है। गौरतलब है कि सात सितंबर को दिल्ली उच्च न्यायालय के प्रवेश द्वार संख्या पांच के बाहर हुए विस्फोट की साजिश से मलिक का कथित तौर पर अहम संबंध था।












Click it and Unblock the Notifications