हरियाणा: कंप्यूटर सेंटर रातों रात गायब, छात्रों का हंगामा

Fraud Computer Center escaped student's money in Jind
जींद। गांधी नगर में एक कंप्यूटर सेंटर के रातों रात गायब होने पर छात्रों ने जमकर बवाल काटा। गुस्साए छात्रों ने सेंटर संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने आरोप लगाया कि कंप्यूटर सेंटर संचालकों ने उनके साथ धोखा किया है। बाद में छात्र पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार से मिले और कंप्यूटर सैंटर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस अधीक्षक ने शहर थाना पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। गांधी नगर स्थित मेट्रो कंप्यूटर सेंटर पर सोमवार सुबह छात्र जब कक्षा लगाने के लिए पहुंचे तो कमरे खाली मिले। न तो वहां पर कोई सेंटर संचालक मौजूद था और न ही सामान था। मकान मालिक ने छात्रों को बिल्डिंग से बाहर जाने के लिए कहा। सेंटर के खाली होने तथा संचालकों के नदारद होने पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।

जींद निवासी सौरभ, गांव पेगां निवासी प्रदीप, गांव रोहेड़ा निवासी सुनील, गांव माजरा निवासी अनिल, गांव घिमाणा निवासी अनूप, गांव ईंटलकलां निवासी कपिल, गांव डूमरखां निवासी देवेंद्र सहित कई छात्रों ने बताया कि कंप्यूटर सेंटर में 40 छात्र कंप्यूटर की शिक्षा ले रहे थे। शनिवार को सब कुछ ठीक-ठाक था। लेकिन सोमवार सुबह जब वह सेंटर पर पहुंचे तो सब कुछ गायब था।

उन्होंने बताया कि कंप्यूटर कोर्स की एवज में प्रत्येक छात्र से 15 हजार रुपये लिए गए हैं। बाद में छात्र पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार से उनके कार्यालय में मिले और सैंटर संचालकों के खिलाफ लिखित में शिकायत दी। उधर मेट्रो कंप्यूटर सेंटर के निदेशक राकेश से जब मोबाइल पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि कंप्यूटर सेंटर किराये की बिल्डिंग में चल रहा था। जिसे मालिक ने अचानक खाली करवा लिया। कंप्यूटर सेंटर का हेड ऑफिस रोहतक में है। छात्रों को रोहतक में कक्षाएं लगाने के लिए कहा था। नए ऑफिस की तलाश जारी है। जगह उपलब्ध होते ही सेंटर शुरू कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+