शमशान से कब्र खोद कर निकाला शिशु का शव

इस मामले में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी को गिरफतार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच में इस मामले में किसी तांत्रिक के शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है। जांच अधिकारी के अनुसार जांच के दौरान ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे लगता है कि किसी बेऔलाद दंपति ने तांत्रिक क्रिया के लिए शिशु के शव का इस्तेमाल करने के लिए एक शव निकाला और कुछ अन्य शव भी निकालने का प्रयास किया गया।
शमशान स्थल पर अगरबत्ती और अन्य पूजा सामग्री मिलने से इस मामले में किसी तांत्रिक के शामिल होने की पूरी आशंका संभावना है। गौरतलब है कि अमर लाल ने गत सोमवार को महावीर नगर थाने में अपनी एक दिन की मृत बालिका शिशु का शव श्मशान से गायब होने का मामला दर्ज करवाया था।












Click it and Unblock the Notifications