भिवानी: मोटरसाइकिल पर कर रहे थे स्टंट, पुलिस ने पकड़ा

Police arrested Naughty boys in Bhiwani
भिवानी। तेज गति व लापरवाही से मोटरसाईकिल चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले युवा इस खबर को ध्यान से पढ़ें। भिवानी पुलिस ने एक युवक को मोटरसाइकिल स्टंट करने पर भीम स्टेडियम के पास गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली की कुछ युवक स्थानीय भीम स्टेडियम के पास तेज गति और लापरवाही से अपनी-अपनी मोटरसाईकिल चलाते हुए स्टंट और हुड़दंगबाजी कर रहे थे।

इससे वहां आने-जाने वाले लोगों को बड़ी परेशानी हो रही थी और उनकी जान जोखिम में थी। इसी दौरान पुलिस टीम वहां से गुजरी, तो वहां का नजारा देख उन्हें माजरा समझते देर नहीं लगी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए सरेआम तेज गति और लापरवाही से मोटरसाईकिलों पर हुड़दंगबाजी और स्टंट करते उन युवकों की धर-पकड़ करनी शुरू कर दी।

पुलिस पार्टी को अपनी ओर आया देख स्टंट कर रहे बाइक सवार युवकों में खलबली मच गई और वे वहां से भागने लगे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन युवकों में से प्लसर बाइक सवार एक युवक को तुरंत काबू कर लिया। पुलिस ने मौके पर पकड़े गए स्थानीय हालु बाजार के रहने वाले युवक आदित्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत तेज गति और लापरवाही से मोटरसाईकिल को दौड़ाकर इंसानी जिंदगी को खतरे में डालने का मामला दर्ज कर लिया है और प्लसर बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपी युवक से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि मौके से फरार हुए बाइक सवार उसके अन्य साथी युवकों को भी दबोचा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+