कुत्ते भी होते है मानसिक रोगों के शिकार

कुछ अनुमानों के अनुसार अमेरिकी फौज द्वारा तैनात सेना के करीब 650 कुत्तों में से पांच प्रतिशत से अधिक में युद्ध की भयावह यादों से संबंधित विकृति विकसित हो रही है। इनमें से आधे कुत्तों को सेवा से हटाये जाने की संभावना है। डा. बर्गट टेक्सास के सैन एंटोनियो में लैकलैंड वायुसेना अड्डा स्थित मिलिटी वर्किंग डाॅग हास्पिटल में व्यवहार चिकित्सा विभाग के प्रमुख हैं।
कुत्तों में इस स्थिति का पता लगाने वाले वह पहले चिकित्सक हैं। न्यूयार्क टाइम्स की खबर में कहा गया है कि बर्गट ने अमेरिकी सेना के लिए काम कर रहे कुत्तों में केनाइन पीटीएसडी की समस्या विकसित होने का दावा किया है। पशुओं में व्यवहारगत समस्या के बारे में बहुत पहले से पता लगाया जा चुका है लेकिन केनाइन पीटीएसडी की अवधारणा केवल 18 माह पुरानी है और इस पर बहस चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications