भारतीय पत्रकार और उल्फा शीर्ष नेता म्यांमार की हिरासत मे

सिंह ने कहा कि हमारे पास सूचना है कि जीवन मोरान और एक भारतीय पत्रकार को म्यांमार में हिरासत में लिया गया है लेकिन हमारे पास परेश बरुआ को हिरासत में लिये जाने के बारे में कोई सूचना नहीं है। मोरान बरुआ उल्फा के कट्टरपंथी गुट में दूसरे नम्बर की हैसियत रखने वाला कमांडर है।
हिरासत में लिया गया पत्रकार गुवाहाटी के एक दैनिक समाचार पत्र के लिए काम करता है और ऐसा प्रतीत होता है कि वह बरुआ के साक्षात्कार के लिएम्यांमार गया था। सूत्रों ने बताया कि दोनों को हिरासत में लेने के बाद म्यामां के अधिकारियों ने इसके बारे में भारत सरकार को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, दोनों को चीन की सीमा से लगते पूवर्ती म्यामां में हिरासत में लिया गया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों को किन परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया। बरुआ के कथित रूप से म्यांमार में अड्डे हैं और वह अक्सर चीन जाता रहता है।












Click it and Unblock the Notifications