यूपी: कई भारतीय व नेपाली पासपोर्ट के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मामूर के घर पर दबिश दी। पुलिस के अचानक पहुंचने से उसे भागने का मौका नहीं मिल पाया और वह अवैध पासपोर्टो के साथ पकड़ा गया। उसके पास कई प्रकार की मोहरें एवं पासपोर्ट हैं। मामूर के कब्जे से पुलिस को नेपाल में अलग-अलग स्थानों से निर्गत 23 पासपोर्ट, दस भारतीय पासपोर्ट, विभिन्न नामों की आठ मोहरें, वीजा से संबंधित दो कागजात, स्टिकर 31 सेट, भारत के तीन मतदाता पहचान पत्र,एसबीआई की पास बुक और कार्पोरेशन बैंक की दो चेक बुक बरामद हुई हैं।
बरामद दस भारतीय पासपोर्ट में से तीन जालंधर से, दो-दो पटना एवं गाजियाबाद से तथा एक-एक लखनऊ. बरेली और देहरादून से निर्गत हुये हैं। मामूर को गिरफ्तार कर पुलिस उससे यह जानने की कोशिश कर रही है कि उससे किसी आतंकवादी से तो कोई सम्बन्ध नहीं। पुलिस यह भी जानने के प्रयास में हैं कि मामूर किसी आतंकवादी संगठन से तो नहीं जुड़ा है। बहरहाल अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह प्रयास में जुटे हैं। तथ्यों के आधार पर ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications