चीन में विदेशी महिलाओं की तस्करी चरम पर

उन्हें नौकरी या चीन के धनाड्य पुरुष से शादी का झांसा देकर लाया जा रहा है। चेन ने कहा कि चीन में विदेशी महिलाओं की तस्करी निश्चित तौर पर बढ़ी है लेकिन इसे स्पष्ट करने के लिए आंकड़े नहीं दिए। बहरहाल उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत के जन सुरक्षा विभाग के अनुसार स्थानीय पुलिस ने अब तक अपहत 206 विदेशी वधुओं को बचाया है।
चीन के ग्रामीण पुरुषों में दक्षिण एशियाई देशों खासकर वियतनाम की महिलाओं से शादी की घटनाएं काफी आम हैं। इसका कारण असंतुलित लिंगानुपात है। इसका एक बहुत बड़ा कारण स्त्री और पुरूष के बीच अनुपात में एक बड़ा अन्तर है। इस कारण से दूसरे देश की महिलाओं को शादी के लिए लाया जाता है। तथा इसी की आड़ में देह व्यापार का एक बहुत बड़ा गिरोह भी सक्रिय है।












Click it and Unblock the Notifications