हरियाणा उपचुनाव: रतिया में कांग्रेस की बाजी और आदमपुर में रेणुका विश्‍नोई आगे

hariyana
हिसार। अन्‍ना के अनशन के बाद पहली बार कांग्रेस ने किसी चुनावों में फतेह हासिल की है। हरियाणा में हुए उपचुनावों में रतिया विधानसभा सीट में कांग्रेस के प्रत्‍याशी जननैल सिंह ने 12712 वोटों से जीत हासिल की है। वहीं इससे पहले हरियाणा के हिसार में हुए उपचुनावों में जीत हासिल करने वाले कुलदीप विश्‍नोई की पत्‍नी और हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी (हजका) प्रत्‍याशी रेणुका विश्‍नोई आदमपुर विधानसभा सीट से आगे चल रही हैं।

हरियाणा में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने करीब 30 साल के बाद रतिया विधानसभा सीट पर कामयाबी हासिल की। फतेहाबाद जिले की इस सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार जरनैल सिंह ने विपक्षी दल आईएनएलडी प्रत्याशी सफरी देवी को लगभग 12,712 मतों से पराजित कर दिया। कांग्रेस ने 30 साल बाद जीती रतिया विधानसभा सीट सिंह को 65,071 मत मिले जबकि सफर्ी देवी को 52,368 मत मिले। भाजपा के महावीर प्रसाद को तीसरा स्थान मिला।

इस सीट के लिए 30 नवंबर को उपचुनाव कराए गए थे। कांग्रेस ने 30 साल के बाद यह सीट जीती है। इसके पहले 1982 में नेकीराम ने कांग्रेस टिकट पर यहां से कामयाबी हासिल की थी। उसके बाद यह सीट विपक्ष के पास ही रही। सितंबर में आईएनएलडी विधायक ज्ञान चंद ओध के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। पार्टी ने उनकी पत्नी सफरी को उम्मीदवार बनाया था। इस बीच हिसार जिले की आदमपुर सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। और 12 चक्रों की गिनती के बाद एचजेसी उम्मीदवार को 32,190 मत मिले थे जबकि कांग्रेस को 17,806 मत मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+