देश में एक और व्यापक जनांदोलन होगा: गोपालकृष्ण गांधी

गोपालकृष्ण ने कहा कि देश के युवाओं ने लाखों की संख्या में जयप्रकाश नारायण को सुना था और आज अन्ना हजारे का आंदोलन उन्हें अपनी ओर खींच रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री को लोकपाल के दायरे में लाए जाने जैसे विवादित मुद्दों का हल आपसी सम्मान और विश्वास से निकलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कोई किसी पर विश्वास नहीं कर रहा है।
विपक्ष सरकार पर विश्वास नहीं कर रहा, तो सरकार भी विपक्ष को पाक-साफ नहीं मान रही। उधर मीडिया भी इनमें से किसी पर विश्वास नहीं कर रहा। इस मौके पर उन्होंने देश के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद के योगदान को याद किया और उन्हें एक आदर्श राष्ट्रपति बताया।












Click it and Unblock the Notifications