मुलायम के बेटे की शादी में पहुंचे बिगबी और अनिल अंबानी

यहां की हवाई पट्टी प्राइवेट प्लेनों से भर गए हैं। सिंह के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए बॉलिवुड की कई हस्तियों के अलावा उद्योगपति और राजनेता भी सुबह से ही पहुंचने लगे हैं। वीआईपीज़ के आगमन को देखकर यहां पर सिक्युरिटी व्यवस्था टाइट कर दी है। शादी समारोह के मूवमेंट को संभालने की जिम्मेदारी पांच डीएसपी लेवल के अफसरों को सौंपी गई है।
जिले की फोर्स ही नहीं साथ में ही अतिरिक्त पुलिस-पीएसी बल भी तैनात किया गया है। इटावा और सैफई समेत आस पास के सभी होटल पूरी तरह फुल हो चुके हैं। गाड़ियों की पार्किंग के लिए चंदगीराम स्टेडियम को स्टैंड बनाया गया है और वहीं एसएस मेमोरियल में वीआईपी गाड़ियां पार्क होंगी। एसपी के एक लीडर ने बताया कि विवाह समारोह में बॉलिवुड के कई फिल्मी स्टार के भी आने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications