दिल्ली में पार्षद के घर पर फायरिंग, कई घायल

इस फायरिंग में पार्षद के बेटे सहित कई लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए बाड़ा हिंदू राव और जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस इस मामले को झूठा बता रही है। पुलिस का कहना है कि यहां कुछ बातों को लेकर लाठी डंडे तो चले पर फायरिंग नहीं हुई। वहीं स्थानीय और प्रत्यक्षदर्शियों का कहन है कि यहां करीब 20 राउंड गोलियां चलीं। पर सूत्रों का कहना है कि पुलिस इस मामले को दबाना चाहती है इसलिए फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है।
घटना शुक्रवार रात्रि 12 बजे की है। सूत्रों का कहना है कि करीब दर्जन भर से ज्यादा लोगों ने निगम पार्षद माधव प्रसाद के घर को चारों तरफ से घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग रंजिशन की गई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पार्षद के साथ फायरिंग करने वाले कौन थे पर सूत्र बता रहे है कि चुनावी और भूमि विवाद ही इस फायरिंग की मुख्य वजह हो सकती है।
वहीं जब पार्षद माधव से बात की गई तो उन्होंने रंजिशन फायरिंग की बात स्वीकार की। उधर, पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई है, जिसमें पार्षद के कुछ रिश्तेदार जख्मी हुए हैं। फायरिंग की घटना नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications